फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी देघाट में 91 वर्षीय वृद्धा को टीका लगाकर वैक्सीनेशन की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संजीवनी संस्था रानीखेत और एसबीआई फाउंडेशन मुंबई की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में स्थापित कोविड केयर सेंटर में सोमवार से टीकाकरण की शुरूआत हो गयी है। सेंटर में सबसे पहले डोई देवी (91) निवासी ग्राम सुरमोली (देघाट) को कोरोना के टीके की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

डोई देवी को परिजन देघाट से सात किमी दूर सुरमोली गांव लाए थे। कोरोना का टीका लगने के बाद उन्हें आधे घंटे तक कोविड केयर में बने निगरानी कक्ष में डॉ. एसके विश्वास की देखरेख में रखा गया। डोई देवी ने बताया कि उन्हें वैक्सीन लगाने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को टीका लगाना चाहिए।
संजीवनी संस्था के प्रबंधक डॉ. केएस रावत ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी। सोमवार को सीएचसी देघाट के अंतर्गत अस्पतालों में 18 से 44 आयु वर्ग के 109 और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 20 लोगों को कोवॉक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें