फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को ‘संक्रमण’ से बचाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सुस्त पड़े पर्यटन के फिर से शुरू होने की उम्मीद के बीच स्वास्थ्य विभाग पर्यटन संरक्षण की मुहिम चलाएगा। विभाग की ओर से ‘टूरिस्ट सेफ डेस्टिनेशन’ के तहत पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। व्यवसायियों के शत प्रतिशत टीकाकरण से पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ेगी और कोरोना के कारण प्रभावित कारोबार को उबरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मार्च के बाद से ही हर साल पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन सीजन पीक पर रहता है। लेकिन पिछले दो सालों से लगातार पर्यटन सीजन पर कोरोना का ग्रहण लगा हुआ है। इस बार भी बीते अप्रैल माह से संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पर्यटन चौपट रहा, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्या बढ़ गई। ऐसे में व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इधर अब जुलाई माह में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद से ही जिले में पर्यटकों का आगमन भी शुरू हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पर्यटकों को सुरक्षित रखने की कवायद की जा रही है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन व्यवसाय से जुड़े टैक्सी चालकों, होटल व्यवसायियों आदि को चिह्नित कर उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकताएं दी जाएंगी, जिससे आने वाले पर्यटक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें