फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉट बुक कराकर ही पहुंचे टीका लगवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवाओं को दूसरी कोरोना टीके की डोज के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद जानकारी के अभाव में सिर्फ फोन में दूसरी डोज का मैसेज लेकर ही युवा बगैर स्लॉट बुक कराए केंद्र पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्लॉट बुक नहीं होने पर उन्हें टीकाकरण केंद्र से बैरंग लौटना पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्साधिकारियों ने लोगों से स्लॉट बुक कराकर ही टीकाकरण केंद्र आने की अपील की है।
जिले में 10 मई से शुरू हुए युवाओं के टीकाकरण को अब 28 दिनों से अधिक समय बीत गया है। कोवाक्सीन लगवा चुके कई युवाओं को अब 28 दिन बीतने के बाद दूसरी डोज का टीका लगवाने के लिए मेसेज भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में लोग फोन के मेसेज से ही टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। हालांकि स्लॉट बुक नहीं होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई युवा टीकाकरण केंद्र से बैरंग लौटे।
2609 युवाओं को इसी माह लगनी है दूसरी डोज
अल्मोड़ा। कोवाक्सीन और कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी डोज का मानकों के अनुसार समयावधिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिले में 18 से 44 वर्ष के कुल 2609 लोगों को कोवाक्सीन टीके की पहली डोज लगी है।
इसके बाद से लगातार युवाओं को कोविशील्ड टीका लग रहा है। कोवाक्सीन टीके की पहली के 28 दिनों बाद दूसरी डोज लगाई जाती है। वहीं कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिनों बाद निर्धारित किया गया है।
ऐसे में जिले में 2609 कोवाक्सीन लगवाने वाले युवाओं को अब दूसरी डोज का टीका लगना शुरू हो गया है। धीरे-धीरे समय अवधि पूरी होने पर इन्हें दूसरी डोज का टीका लगाया जा रहा है।
18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए दो केंद्र खोले जा रहे हैं। युवाओं से अपील है कि दूसरी डोज के लिए भी स्लॉट जरूर बुक करें। अपाइंटमेंट मिलने के बाद ही निर्धारित केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे। - डॉ. दीपांकर डेनियल, एसीएमओ अल्मोड़ा।
ऐराड़ी गांव में वृद्धजनों को लगा टीका
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत ऐराड़ी में 45 वर्ष के ऊपर की आयु के लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। टीकाकरण में ग्राम प्रधान गोविंद ऐरड़ा अधिकारी, डॉ. आशीष नौटियाल, फार्मासिस्ट भगवती प्रसाद पांडेय, एएनएम शशि पुजारी, पारूल भट्ट, नीरा अधिकारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें