फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची समेत चालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक के दुदोड़ी से मौलगांव जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह वर्षीय बच्ची और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें रामनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दुदोड़ी निवासी ललित कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बोलेरो (यूके04टीए9133) से मौलगांव अपने ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे ससुराल से लौटते समय पूनाकोट बस स्टेंड के पास बोलेरो करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में ग्राम रणथमल निवासी वाहन चालक सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र ज्ञान सिंह और ग्राम मौलगांव निवासी दीक्षा (6) पुत्री ललित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में ललित कुमार (33) पुत्र भूपाल राम, उनकी पत्नी पुष्पा देवी (30) और उनकी तीन वर्षीय पुत्री कोमल घायल हो गए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। 108 की मदद से उन्हें स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार कर उन्हें रामनगर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें