फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में युवाओं के टीकाकरण का संकट, कम करने पड़ रहे स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 18 से 44 वर्ष उम्र के युवाओं के लिए टीके का संकट गहराने लगा है। युवाओं के लिए यहां टीके की मात्र डेढ़ हजार डोज बची हुई हैं। फिलहाल इस महीने टीका पहुंचने की उम्मीद कम है। वैक्सीन की कमी के बीच केंद्रों में स्लॉट भी कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 10 मई से युवाओं का टीकाकरण शुरू हुआ। शुरुआत में 12 से 15 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। बाद में टीके की कमी के बीच युवाओं के लिए बनाए गए तीन टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए। वहीं जिले में बुधवार और रविवार को सप्ताह में दो दिन भी टीकाकरण बंद रखने का निर्णय लिया गया। इन दिनों भी अब 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए टीके की कमी बन गई है। युवाओं के लिए जिले में कोविशील्ड टीके की मात्र डेढ़ हजार डोज बची हैे। हालांकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है, उनके लिए नौ हजार डोज भी मिली है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मई में टीका मिलने की उम्मीद कम ही है। इसके चलते स्लॉट छोटे किए जा रहे हैं। पूर्व में प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ तक स्लॉट बुक किए जाते थे। इन दिनों प्रत्येक केंद्र में 50 से 80 स्लॉट ही बुक किए जा रहे हैं। 31 मई तक इसी तरह डेढ़ हजार डोज से ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें