फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालंपिक में देश का मान बढ़ाएगी गरिमा

विज्ञापन
घायल धाविका गरिमा जोशी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड की धाविका गरिमा जोशी का 2020 में टोक्यो में प्रस्तावित पैरालंपिक खेलों के लिए चयन हुआ है। सड़क दुर्घटना के बाद कमजोर हुए पैर भी गरिमा का हौसला नहीं डिगा सके। अब वह टोक्यो मेें व्हीलचेयर बॉस्केटबाल, डिस्कस थ्रो सहित अन्य प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

चिलियानौला निवासी पूरन जोशी ने बताया कि उनकी बेटी (गरिमा) ने बंगलूरू में प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। गरिमा ने धाविका के तौर पर विद्यालय स्तर से ही कई उपलब्धियां हासिल कीं। दुर्घटना के दो साल बाद भी उनके पैर ठीक काम नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में बंगलूरू के सीएमएस अस्पताल में गरिमा का उपचार उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें