फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में चिराग ने जीता एकल रख़ताब

विज्ञापन
मेडल के साथ चिराग सेन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। थायका केन्या में आयोजित केन्या इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल खिताब चिराग सेन ने जीत लिया है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने नाइजीरिया के अनुओलओपो जुवोन को आसानी से 21-8 और 21-18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने एक माह के भीतर दूसरे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। इससे पूर्व उन्होंने ईरान इंटरनेशनल में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

27 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित टूर्नामेंट में प्रतियोगिता के महिला एकल में कोच डी के सेन की शिष्या अनुपमा उपाध्याय जो पहले अल्मोड़ा, उत्तराखंड से खेलती थी, वर्तमान में हरयाणा से खेल रही हैं, ने भी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। चिराग और अनुपमा के प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।
सचिव उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन बीएस मनकोटी, डीएम नितिन सिंह भदोरिया, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक ,गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्त्याल ,राकेश जैसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, खेल अधिकारी सीएल वर्मा , आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा,डॉ. अखिलेश समेत खेल प्रेमियों ने चिराग और उनके कोच पिता डीके सेन, माता निर्मला धीरेन सेन जो मैनेजर के रूप में उनके साथ थी, को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें