फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिरफिरे ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़, चालक को पीटा...आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 13 Jan 2024 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में एक सिरफिरे ने मरीज को उतारकर लौट रही 108 एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। वहीं उसने चालक को भी डंडे से पीट दिया। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के स्याल्दे में एक सिरफिरे ने मरीज को उतारकर लौट रही 108 एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। वहीं उसने चालक को भी डंडे से पीट दिया। चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं इस घटना में एंबुलेंस को खासा नुकसान पहुंचा है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 108 एंबुलेंस चालक जसपुर निवासी नीरज मिश्रा सीएचसी स्याल्दे में मरीज को उतारकर एंबुलेंस को बैक करने के लिए कुछ दूरी पर गया। मुख्य बाजार से सिर्फ 100 मीटर दूर पैठाना निवासी  करन मनराल ने बीच सड़क पर खड़े होकर एंबुलेंस रोक दी। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक निलंबित, जानें क्यों आई ये नौबत
विज्ञापन


जैसे की चालक ने ब्रेक लगाया तो उसने डंडे से एंबुलेंस पर वार करना शुरू कर दिया। उसने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच एंबुलेंस को तोड़ने के बाद उसने चालक पर भी डंडे से वार कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई। 
किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित चालक ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। दूसरे दिन शुक्रवार को चालक ने आरोपी के खिलाफ देघाट थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें