2016 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की लिखित उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय में पहुंच गई हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि ताकुला, ताड़ीखेत, लमगड़ा ब्लॉक की उत्तर पुस्तिकाएं नौ फरवरी को, भैंसियाछाना, द्वाराहाट, सल्ट की दस फरवरी, स्याल्दे, भिकियासैंण, चौखुटिया की 11 फरवरी को, धौलादेवी ब्लॉक की उत्तरपुस्तिकाएं 13 फरवरी को स्काउट भवन से बांटी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षा केंद्र का प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक निर्धारित तिथि को उत्तर पुस्तिका प्राप्त नहीं करते हैं तो इसे कार्य के प्रति उदासीनता, गंभीर लापरवाही माना जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।