फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज के पैतृक घर से तुन की लकड़ी साफ

Sun, 07 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरिद्वार के जिला जज नारायण सिंह धानिक के जैंती तहसील अंतर्गत पुभाऊं स्थित पैतृक आवास से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात तुन की लकड़ी चुरा ली। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये से अधिक है। जज के बड़े भाई ने जैंती चौकी में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुभाऊं गांव निवासी नारायण सिंह धानिक वर्तमान में हरिद्वार में जिला जज हैं। इन दिनों वह अपने गांव पुभाऊं में पैतृक घर की मरम्मत करवा रहे हैं। आवास की मरम्मत का काम उनके बड़े भाई मोहन सिंह धानिक करा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मोहन सिंह धानिक किसी काम से जैंती बाजार आए थे और रात में वहीं रुक गए।

इसी रात चोरों ने उनके घर में रखी तुन की बल्ली, तख्ते चुरा लिए। जिसकी कीमत करीब 40 रुपये से अधिक बताई जा रही है। मोहन सिंह जब जैंती से घर पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता लगा। उन्होंने जैंती चौकी में चोरी की घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 जैंती के चौकी के प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि चोरों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। इधर क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष बढ़ गया है। लोगों ने बाहरी मजदूरों आदि का सत्पापन कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें