रानीखेत/अल्मोड़ा। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए रानीखेत रेंज में तैनात वन कर्मी लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं। वह तकनीक का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
ग्रामीणों को सुरक्षित व्यवहार, त्वरित रिपोर्टिंग और सतर्कता के उपायों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष प्रवण क्षेत्रों में वन कर्मी रात्रि को गश्त कर रही है। बताया कि वन्यजीव गतिविधियों के जानकारी के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैप कैमरा लगाए हैं। संवाद