फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपपा ने कभी भी किसी से समझौता नहीं किया : तिवारी

Sat, 17 Jan 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड गठन की अवधारणा के लिए संघर्ष करते आई है और आगे भी संघर्ष करते रहेगी। उपपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसका गठन गैरसैंण में हुआ और पार्टी का मुख्यालय भी गैरसैंण में है। पार्टी ने कभी भी किसी से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


उपपा की स्थापना के 17 साल पूरे होने पर शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का अब तक का सफर संघर्षों का रहा है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन के लिए पार्टी की ओर से किए गए संघर्ष, पार्टी स्थापना और उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि पार्टी ने प्रदेश की जल, जंगल, जमीन, श्रमिकों, महिलाओं के लिए संघर्ष किया। वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए गिरफ्तारियां दीं लेकिन आज अंकिता हत्याकांड जैसे आपराधिक मामलों में वीआईपी के संलिप्ता के मामले आ रहे हैं। तिवारी ने कहा कि राज्य गठन के लिए किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी निभाई है। आज खलनायकों को नायक बना दिया गया है। वहां पार्टी के केंद्रीय महासचिव नारायण राम, किरन, नारायण सिंह जीना, हीरा देवी, पीसी जोशी, आरपी टम्टा, ममता जोशी, मो. साकिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें