फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कामकाज पर असर

Wed, 06 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने बुधवार को भी  चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उपनल कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। इधर उपनल कर्मियों ने बुधवार को भी कार्यालयों में छापेमारी की, लेकिन कोई भी उपनल कर्मी ड्यूटी करते हुए नहीं पाया गया। 
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई सालों बाद भी उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। इससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी करने, निकाले गए उपनल कर्मियों को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपनल कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप  लगाया। धरने में कैलाश चंद्र जोशी, पूरन मेहरा, खीम सिंह, सुमित कुमार,  होशियार सिंह मेहता, दीवान सिंह मेहता, शेर सिंह, हेमा रावत,  कुलदीप सिंह, संदीप थापा, आशा गोस्वामी आदि बैठे। इधर उपनल कर्मियों ने  विभिन्न विभागों में छापेमारी की, लेकिन कोई भी उपनल कर्मी ड्यूटी में नहीं  पाया गया। संघ के उपाध्यक्ष मनीष वर्मा के नेतृत्व में एक दल देहरादून को रवाना हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें