फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से ताकुला क्षेत्र की बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताकुला में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दस एमवीए के बिजली घर का निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। बिजली घर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ताकुला विकासखंड के पांच दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में बिजली घर सोमेश्वर से ताकुला ब्लॉक के गांवों को बिजली दी जाती है। सोमेश्वर बिजली घर से जाने वाली बिजली लाइन काफी लंबी और जंगलों के मध्य से गुजरती है, जिसमें कई बार खराबी आती रहती है। जंगलों से बिजली लाइन के गुजरने के कारण सुधारीकरण में भी काफी समय लगता है।
विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा ने पूर्व में ताकुला में नए बिजली घर के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बिजली विभाग द्वारा ताकुला में बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल में बिजली घर के निर्माण में कुछ विलंब हुआ। इसके बाद ग्यारह केवी की लाइन बिछाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों की आपत्ति भी थी, जिसका निराकरण करने के बाद पुन: ग्यारह केवी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। आशा है कि इस माह के अंत तक बिजली घर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी से ताकुला क्षेत्र में इस बिजली घर से आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें