फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जनता दरबार में नहीं पहुंचे यूपीसीएल और आबकारी विभाग के अधिकारी

Mon, 27 Oct 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जनता दरबार लगा। कार्यक्रम में यूपीसीएल और आबकारी विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। डीएम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने को कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में सड़क, पानी, बिजली, विस्थापन आदि की 15 शिकायतें दर्ज हुईं। भयेड़ी निवासी मदन मोहन जोशी ने विकास कार्यों से संबंधित आरटीआई जांच की शिकायत दर्ज कराई। सिमतोली के ग्राम प्रधान ने सड़क निर्माण, बीएस कपकोटी ने जल संस्थान की पाइप लाइन खेत से हटाने, हेम चंद्र ने भू-अधिग्रहण व विस्थापन और आवासीय भवन ध्वस्त होने से परेशान छौना के अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। पूरन रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर लगी रोक हटाने, देवेश खेतवाल ने सड़क पर लटकी चट्टान को हटाने और बसंती देवी ने पेयजल संकट की शिकायत की। आपदाग्रस्त पौंसारी के ग्रामीणों ने रोजगार की मांग की। डीएम कोंडे ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल आदि मौजूद रहे।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय बद्धता से हो निदान
जनता दरबार के बाद डीएम कोंडे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय बद्धता से निदान करने को कहा। यूसीसी पंजीकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अखबारों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान भी लिया। प्रकाशित खबरों की सुधारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें