फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेढुली में गोशाले में भड़की आग, एक गाय जिंदा जली

Tue, 04 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
विज्ञापन
बेढ़ली गांव में धूं धूं कर जलते घास के लूटे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तपन बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। सोमवार अपराह्न यहां बेढुली गांव में गोशाले में अचानक आग लगने से एक गाय जिंदा जल गई, जबकि एक अन्य गाय को बचा लिया गया। 10 लूटे भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपराह्न साढ़े चार बजे यहां बेढुली निवासी नारायण सिंह पुत्र जोधा सिंह के गोशाले में अचानक आग भड़क उठी। गोशाले में दो गायें बधी थीं, इनमें से एक गाय जिंदा जल गई, आवाज सुनकर भवन स्वामी बाहर आए तो आग देखकर उनके होश उड़ गए। गोशाला आवासीय भवन के सटा हुआ है।

 आनन-फानन में ग्रामीण भी वहां पहुंचे। गोशाले के अंदर गए तो एक गाय जिंदा जल चुकी थी, जबकि दूसरी गाय को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। गोशाले के पास ही उनके 10 घास के लूटे भी थे, आग की चपेट में आने से सभी लूटे राख हो गए। ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। प्रधान महेश पंत ने बताया कि ग्रामीणों की सक्रियता के चलते बड़ा अग्निकांड टल गया। पास ही ग्रामीणों की भवन भी थे। कुछ देर और हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें