फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नति और अदिति का चयन भारतीय जूनियर बै डमिंटन टीम में

विज्ञापन
अदिति भट्ट । - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और अदिति भट्ट का चयन भारतीय जूनियर टीम में हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 20 से 28 जुलाई तक सुज्हाऊ चीन में आयोजित होने वाली एशिया जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगीं।
विज्ञापन

उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उन्नति बिष्ट (देहरादून) अंडर-19 जूनियर बालिकाओं के एकल में प्रतिभाग करेंगी। उन्नति बिष्ट की रैंकिंग अभी देश में नंबर चार पर है। उन्नति बिष्ट इससे पूर्व भी कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्नति बिष्ट हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रही हैं, जबकि अल्मोड़ा की अदिति भट्ट अंडर-19 जूनियर बालिकाओ के युगल वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
अदिति भट्ट की रैंकिंग डबल्स में देश में नंबर दो है। अदिति अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष क्रेस्तो के साथ खेलेंगीं। अदिति भट्ट भी इससे पूर्व भी तीन बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अदिति प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगलूरू में अपने कोच डीके सेन के सानिध्य में प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

उन्नति बिष्ट।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें