अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौैघानपाटा में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुए और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व केंद्र सरकार ने बजट में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में बढ़ोतरी कर पूरे देश की जनता पर आर्थिक बोझ डाला।
अब प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स की रियायत वापस लेने से पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
पुतला फूकंने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अंबी राम, किशन लाल, संगम पांडे, राधा बिष्ट, लीला जोशी, मदन डांगी, दिनेश पिलख्वाल, रमेश नेगी, पारितोष जोशी, विनोद वैष्णव, हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, निर्मल रावत, अरविंद रौतेला, विक्रम बिष्ट, पान सिंह, संदीप बिष्ट, प्रमोद कुमार, दीवान राम आर्या, सोबन बिष्ट, कार्तिक साह, रितिक नयाल, रोहित रौतेला, तारा चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी आदि ने भाग लिया।