फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अज्ञात बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर

Sat, 18 Oct 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में तेज रफ्तार दोपहिया चालक राहगीरों के लिए समय-समय पर परेशानी बनते रहे हैं। शनिवार की सुबह अज्ञात बाइक चालक ने युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें अंदरूनी चोट भी लगने की संभावना को देखते हुए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी संध्या द्याराकोटी (27) पुत्री चंदन सिंह सुबह डेयरी से दूध लेने जा रही थी। तहसील रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया और परिजनोंं को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉ. अरुण प्रकाश ने युवती की जांच की। उन्होंने बताया कि युवती को गंभीर चोट लगी है। एक पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें