फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आंदोलन के आगे झुका विवि प्रशासन, परिसर निदेशक को पद से हटाया

विज्ञापन
एसएसजे परिसर में कुलपति के पुतले की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को जेल भेजे जाने के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार को भी जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने परिसर में कुलपति के पुतले की शव यात्रा निकाली। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विवि प्रशासन ने परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी को हटाने के आदेश जारी कर दिए। इस मामले की जांच होने तक उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन के इस निर्णय से नाराज डीएसडब्लू और कुलानुशासक सहित दोनों बोर्ड में शामिल 20-20 सदस्यों ने भी पदों से इस्तीफे कुलपति को भेज दिए। इधर जमानत मिलने के बाद शाम को छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती जेल से रिहा हो गए। रिहा होने के बाद छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बाइक रैली निकालकर नारेबाजी की।
बता दें कि एसएसजे परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान खुद के साथ ही परिसर निदेशक पर पेट्रोल डालने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्र संघ अध्यक्ष को जेल भेजे जाने के विरोध में लगातार छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए परिसर में कुलपति के पुतले की शव यात्रा निकाली, जिसे बाद में आग के हवाले कर दिया गया। इससे पहले छात्रों ने विरोध के तौर पर कुलपति के पुतले के निकट दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

छात्रों ने मंगलवार को भी पुलिस को परिसर के भीतर नहीं घुसने दिया। छात्रों की मांग को देखते हुए पुलिस फोर्स परिसर गेट के बाहर ही तैनात रखी गई। दोपहर बाद छात्रों को सूचना दी गई कि कुलपति ने प्रो.आरएस पथनी को परिसर निदेशक पद से हटाकर प्रो.जेएस बिष्ट को चार्ज सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बावजूद छात्र शांत नहीं हुए।
इसके बाद प्रो.जेएस बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर यह जानकारी दी कि प्रो. पथनी के स्थान पर उन्हें चार्ज सौंप दिया गया है। इसके बाद छात्र शांत हुए। उधर प्रो.आरएस पथनी को पद से हटाने पर शिक्षकों में आक्रोश छा गया और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.पीएस बिष्ट और कुलानुशासक प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही दोनों बोर्डों के 20-20 सदस्यों ने भी पदों से इस्तीफा दे दिया।
इधर मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती को न्यायालय से जमानत मिल गई। उनकी रिहाई की सूचना मिलने पर दर्जनों छात्र जेल के गेट पर पहुंच गए और बाहर निकलने पर दीपक उप्रेती का माल्यार्पण किया। छात्रों ने उनके स्वागत में बाइक रैली भी निकाली।
विरोध प्रदर्शन में छात्र संघ महासचिव नवीन कनवाल, छात्रा उपाध्यक्ष हिमानी डसीला, उपसचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, अक्षित पांडे, राजन चंद्र जोशी, संदीप जंगपांगी, विनीत बिष्ट, मनोज बिष्ट, आशीष पंत, अक्षय टम्टा, कृष्ण सिंह, राहुल खोलिया, विपुल कार्की सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।

एसएसजे परिसर में धरने में बैठी छात्राएं।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें