फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों का उत्पीड़न कर रही केंद्र सरकार

Sun, 28 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
आरक्षित वर्ग एकजुट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शीतलापुष्कर मैदान में शनिवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति शिल्पकार सम्मेलन हुआ। इसमें राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने केंद्र सरकार पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि वोटों के नाम पर मोदी सरकार धर्म, समाज का बांट रही है, जबकि प्रदेश की हरीश सरकार हर वर्ग के लोगों का विकास कर रही है। बैकलॉग के खाली पदों पर सरकार शीघ्र नियुक्तियां करने जा रही है।
विज्ञापन


टम्टा ने केंद्र सरकार पर लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। कहा कि मोदी सरकार दलितों के साथ अत्याचार कर रही है। कांग्रेस दलितों के उत्पीड़न को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। शीघ्र ही बैकलॉग की रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी। क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से चल रहे हैं।

वर्षों पुरानी लंबित सड़कों का निर्माण हुआ है। हरीश आर्य, नारायण रावत ने संचालन किया। नैनीताल की विधायक सरिता आर्य, कांग्रेस के अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एलपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील पैंगवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह गौतम, अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट, प्रताप बिष्ट, रमेश कांडपाल, जगत रौतेला आदि थे। 
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कांग्रेस के अनुसूचित जाति सम्मेलन को लेकर भाजपा नेता महेश नेगी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस दलित वर्ग को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इस वर्ग का कुछ भी उत्थान नहीं हुआ है। 40 हजार बैकलॉग की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। स्पेशल कंपोनेंट प्लान का बजट घट रहा है। अंबेडकर गांवों की स्थिति दयनीय है। अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक सहायता तक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें