फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता शुरू

Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हाॅकी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय की ओर से स्टेडियम में मेजर ध्यान चंदस्मृति हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में महर्षि विद्या मंदिर ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-0 से पराजित किया। महर्षि विद्या मंदिर के पवन कनवाल ने तीन गोल दागे, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


दूसरा मैच स्टेडियम ट्रेनीज और अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। स्टेडियम ट्रेनीज की टीम दो गोल से विजयी रही। स्टेडियम ट्रेनीज के ऋतिक राज ने दो गोल किए। मैचों के रेफरी राजेंद्र कनवाल, कुंदन कनवाल, प्रियांशु भट्ट, अजय कनवाल, दीपक वर्मा थे। तकनीकी बैंच में भुवन चिलवाल और राजेंद्र बोरा थे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त तहसीलदार केशव लाल टम्टा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र बोरा, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, दीपक वर्मा ने किया। इस दौरान रमेश मेर, डॉ. दीपक गैड़ा, संजय कुमार, विक्की बिनवाल, किशन लाल, आनंद, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद, यशवंत आदि थे। प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव मनोज तिवारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें