फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटनाथ देवता को पूजने की अनोखी परंपरा

Fri, 25 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजरानी के जंगल में घास काटने की शुरुआत और घास काटने के समापन मौके पर लूटनाथ भैरव को पूजने की अनोखी  परंपरा है। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। ग्राम पंचायत बिजरानी में एक माह पूर्व घास काटने के लिए जंगल खोला गया था। इस बीच  ग्रामीणों ने अपने मवेशियों के लिए घास, चारा आदि एकत्रित किया।
विज्ञापन


 गुरुवार को घास काटने के कार्य के समापन पर सभी ग्रामीणों ने एकत्रित  होकर लूटनाथ भैरव की पूजा कर जंगल में घास काटने का कार्य निर्विघ्न समाप्त होने पर आभार जताया। बाद में पूजा अर्चना के साश प्रसाद वितरित किया गया।  बताया गया कि गांव में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अन्य निकटवर्ती  गावों में भी इस तरह की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें