फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर प्रधानों ने ब्लॉक में दिया धरना

Fri, 25 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार पर पंचायतों के लिए स्वीकृत राज्य वित्त का बजट रोकने का आरोप लगाया। इसके विरोध में ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ब्लॉक में बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त की धनराशि रोकने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने वित्त आयोग की धनराशि क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत को देने का विरोध किया। हक बहाली की मांग पूरी न होने पर ब्लॉक कार्यालय में बेमियादी तालाबंदी की चेतावनी दी। प्रधानों ने पंचायत राज एक्ट को शीघ्र लागू करने की भी मांग की।

 बाद में प्रधानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ एमसी जोशी को सौंपा। धरना, प्रदर्शन में प्रधान संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह, धीरज तिवारी, जीवन नेगी, तारा नेगी, ज्योत्सना कठायत, लालमणी सती, तारा सिंह, भवानी राम, भरत बिष्ट, भगवत सिंह, भूपेंद्र सिंह, विमला देवी, दीपक हर्बोला, सुनीता देवी, राजेंद्र सिंह, जगदीश लाल, भगवत सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें