अल्मोड़ा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक श्री जावड़ेकर सुबह 6:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर नौ बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
इसके बाद 11 बजे तक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्याएं सुनेंगे। 12:30 बजे से सर्किट हाउस में ही जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करेंगे। दिन में 1:30 बजे से 3:30 बजे तक एसएसजे परिसर के ऑडीटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।