फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडीलागाड़ गधेरे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Tue, 21 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग में कालीमठ के समीप उडीलागाड़ गधेरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव में कीड़े पड़े हुए थे। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ताकुला मार्ग में घुरसों गांव के समीप उडीलागाड़ गधेरे  में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर कोतवाल पीएल वर्मा, एसएसआई हरीश प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद मोरचरी में शिनाख्त के लिए रखा है। मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। एसएसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब है। शव पांच से छह दिन पुराना लग रहा है। मृतक का शव फुला हुआ है और कीड़े पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने काली सफेद धारी वाली कमीज और बादामी रंग की पेंट पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें