कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पिछले छह जून से दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले हर पंद्रह दिन में दामों में बढ़ोतरी या कमी की जाती थी, लेकिन पिछले छह जून से तेल कंपनियों की ओर से प्रति दिन दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। दून में रविवार को पेट्रोल के दाम रविवार को बढ़कर 80.69 पैसा प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।
लॉकडाउन में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन जैसे ही अनलॉक-1 हुआ। तेल कंपनियों ने दामों में निरंतर बढ़ोतरी शुरू कर दी। यहां तक कि दामों की समीक्षा पहले 15 दिन में होती थी, लेकिन अनलॉक-1 के बाद तेल कंपनियों ने प्रतिदिन दामों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पिछले छह जून से लेकर रविवार तक पेट्रोल के दाम में 6.12 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि डीजल के दाम में भी इतनी ही बढ़ोतरी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी लगातार बढ़ने के आसार है।
शनिवार को दून में पेट्रोल के दाम 80.42 पैसा था, जो रविवार को बढ़कर 80.69 पैसा हो गया है। वहीं पेट्रोल के दाम 71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। देहरादून पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिशन के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। आगे भी दामों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। पहले एक या दो पैसे की बढ़ोतरी या कमी होती थी, जिसका ज्यादा असर नहीं होता था, लेकिन पिछले पंद्रह दिन में छह रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका असर डीलर्स की कमीशन पर पड़ता है।