फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कही पर अधिक कर्मचारी होने पर उन्हें दूसरे विभागों में भेजे: भदौरिया

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न विभागों में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से आउटसोर्स के कर्मचारियों की सूची और उनके कार्यों की जानकारी ली। कहा कि युवा कल्याण विभाग को जिला योजना से बजट दिया जाता है। वर्तमान में बजट के अभाव के कारण संबंधित विभाग को उनके निदेशालय स्तर से व्यवसायिक मद में बजट की मांग करनी होगी ताकि युवा कल्याण विभाग पर आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आउटसोर्स युवा कल्याण कर्मचारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करें। कहीं पर अधिक कर्मचारी होने की दशा में उन्हें दूसरे विभागों में भेज दिया जाए। विभागों में कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनसे पूरा काम नहीं लिया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें अन्य आवश्यकता वाले विभागों को दे दिया जाए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को तहसील, खंड विकास कार्यालयों में लगे युवा कल्याण विभाग के कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें