06grd01p तैली हाट में घास के लुटो में लगी आग
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। तैलीहाट गांव में घास के लूटों के ऊपर हाईटेंशन लाइन की चिनगारी गिरने से घास के पांच लूटे जल गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
हाईटेंशन लाइन से बिजली की चिनगारी गिरने से तैलीहाट में बृहस्पतिवार को घास के पांच लूटों पर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घास के लूटों को जलने बचाने का प्रयास तो किया। आग तेज होने के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। तैलीहाट की बीडीसी सदस्य मंजू रावत ने अग्निकांड में सेपान सिंह मेहरा, उमेश त्रिपाठी और मनोहर सिंह मेहरा की घास जल गई। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन रावत का कहना है कि शासन प्रशासन से तैलीहाट गांव को सड़क से जोड़ने के संबंध में कई बार कह दिया है। जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की जायज मांग को आज तक गंभीरता से नहीं लिया। गांव में कभी भी आग की घटना घट गयी तो गांव तक फायर वाहन नहीं पहुंच पायेेगा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद