फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 उत्तराखंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता दिल्ली ने जीती

Wed, 26 Jun 2019 11:58 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 उत्तराखंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। वर्मा क्रिकेट एकेडमी द्वारिका दिल्ली और सुरेंद्र खन्ना क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के बीच खेला गया फाइनल मैच वर्मा क्रिकेट एकेडमी दिल्ली की टीम ने 16 रन से जीत लिया। युवराज मैन ऑफ द मैच और निखिल ठक्कर मैन ऑफ द सिरीज रहे। 
विज्ञापन


दस-दस ओवर के फाइनल मैच में पहले खेलते हुए वर्मा एकेडमी की टीम ने छह विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरेंद्र एकेडमी की टीम दस ओवर में 101 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में शानदार 44 रन बनाने वाले युवराज को मैन ऑफ द मैच, चार विकेट लेने वाले खिलाड़ी शिशिर बेस्ट बालर और सिरीज में 190 रन के साथ नौ विकेट लेने वाले खिलाड़ी निखिल ठक्कर को मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की बात कही। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उड़ीसा के रणजी ट्राफी खिलाड़ी अजीत यादव, आईसीसी लेवल वन कोच मुकुल कुमार, बीसीसीआई लेवल वन कोच राजीव गिरि, मैनेजर ओम साही, कोच राजेंद्र राणा, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हेम चंद्र जोशी, जितेंद्र कांडपाल, प्रकाश मेहता, नरेंद्र बनौला, दीपक बिष्ट और संयोजक हेम चंद्र जोशी आदि मौजूद थेे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें