आदि कैलाश यात्रियों का चौथा दल बुधवार दोपहर अल्मोड़ा पहुंच गया। होलीडे होम में यात्रियों का बुरांश के जूस और बाल मिठाई के साथ स्वागत किया गया। दल में 15 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। दल बृहस्पतिवार को अगले पड़ाव डीडीहाट को रवाना होगा।
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्री दल में दिल्ली और पश्चिम बंगाल से एक-एक, यूपी से तीन, महाराष्ट्र से चार, गुजरात से चार, हिमाचल से छह, हरियाणा से तीन यात्री शामिल हैं। दल में गाइड के रूप में बलवंत सिंह शामिल हैं। अल्मोड़ा पहुंचे यात्रियों ने बताया कि उन्हें पहाड़ का मौसम काफी अच्छा लगा और वह लोग पहाड़ी मार्ग से आदि कैलाश जाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। इधर होली डे होम प्रबंधक शीला साह ने बताया कि दल बृहस्पतिवार सुबह धौलछीना होते हुए डीडीहाट को रवाना होगा।