फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला मुख्यालय के दो अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज भटके

Wed, 10 Dec 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के दो अस्पतालों में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ा। भीड़ होने से कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


दरअसल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट के पद पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट के बुधवार को वहां नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड ठप रहे। इधर जिला अस्पताल के एक रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से इसके अधीन आने वाले महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। जिला मुख्यालय के दो अस्पतालों में एक साथ अल्ट्रासाउंड ठप होने से सोमेश्वर, लमगड़ा, दन्यां, बाड़ेछीना, कोसी, हवालबाग समेत अन्य स्थानों से आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। केवल जिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड हुए। इस कारण यहां मरीजों का काफी दबाव रहा। जांच के लिए मरीजों की कतार रही। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों का नंबर नहीं आ पाया, जिस कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें