चुनाव आयोग ने केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी वाले उक्रांद को असली उक्रांद मानते हुए उसे कुर्सी चुनाव चिह्न फिर से आवंटित कर दिया है। खुशी में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यहां बाजार के मुख्य चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की।
ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते इस बार उक्रांद प्रदेश में सरकार बनाएगी और गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा देगी। जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि उक्रांद में अब गुटबाजी का दौर खत्म हो गया है।
चुनाव आयोग ने केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी के उक्रांद को असली ठहराते हुए उसका पारंपरिक चुनाव चिह्न कुर्सी भी लौटा दिया है। अब कोई और उक्रांद अस्तित्व में नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
आगामी चुनाव के बाद उक्रांद सरकार बनाएगी। राजधानी गैरसैंण बनाने का संकल्प पूरा करेगी। इस अवसर पर नरेंद्र अधिकारी, लाल सिंह, शिव सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह, महेश पंत, मदन सिंह, रमेश आर्या, कैलाश कांडपाल, हरीश सिंह, दान सिंह, भूपाल सिंह, भूरा सिंह आदि कार्यकर्ता थे।