फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की भेंट चढ़ा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड और कर्नाटक की संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बनाई गई योजना कोरोना की भेंट चढ़ गई। हालांकि कुछ महाविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कार्यक्रमों में छात्रों ने हिस्सा लिया, लेकिन सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए बनाए गए कार्यक्रम कोरोना काल में पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत देवभूमि उत्तराखंड और कर्नाटक दोनों राज्यों की संस्कृति का आदान-प्रदान होना था। उत्तराखंड की संस्कृति का कर्नाटक में प्रचार-प्रसार करना था। इसमें यहां की संस्कृति, परंपराएं, भाषा, वेशभूषा, भोजन आदि कर्नाटक के लोगों को लुभाते और वहां की संस्कृति को भी उत्तराखंड के लोग जानते। उत्तराखंड के छात्रों का दल कर्नाटक जाने वाला था। गर्मियों में कर्नाटक से विद्यार्थी यहां पहुंचने वाले थे लेकिन कोरोना काल में सभी गतिविधियां ठप होने के साथ यह योजना भी ठप रही। हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया में अल्मोड़ा जिले के कुछ महाविद्यालयों में ऑनलाइन तरीके से सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया गया पर अधिकांश कॉलेजों में कार्यक्रम ही नहीं हो पाए। मानिला महाविद्यालय के सहायक अध्यापक प्रो. गोरखनाथ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके कॉलेज में ऑनलाइन कार्यक्रम हुए। इसमें कुछ प्रतियोगिताएं हुईं। भिकियासैंण, भतरौंजखान, स्याल्दे महाविद्यालयों में भी ऑनलाइन ही कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें