फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी बोर्ड की शेष बची हुई परीक्षाएं

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा कक्षों को सैनिटाइज करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते स्थगित हुईं उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं सोमवार 22 जून से जिले के कुल 128 परीक्षा केंद्रों में होंगी। परीक्षा के लिए स्कूलों को सैनिटाइज भी किया गया है, ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। परीक्षाएं 25 जून तक चलेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में परीक्षा सुबह नौ से बारह बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर दो से सायं पांच बजे तक होगी। शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन स्कूलों को सैनिटाइज किया गया है। स्कूल में प्रवेश करने पर परीक्षार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज कर हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था की गई है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरुड़ाबांज इकाई ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए क्षेत्र के स्कूलों को सैनिटाइज किया। परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजन चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीआईसी बाराकूना, गुरुड़ाबांज और बमनस्वाल के कक्षा कक्ष सैनिटाइज किए। इस मौके पर गुरुड़ाबांज परिसर अध्यक्ष लाल सिंह, ग्राम प्रधान मेलकांडे प्रकाश पांडे, दीपक भैसोड़ा, ललित सिंह, गौरव नैनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें