फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार गरीबों के विकास को कटिबद्ध : टम्टा

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में उज्ज्वला योजना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में केंद्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। बीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने की उज्ज्वला योजना इनमें से ही एक है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत तीन सालों में देश के पांच करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। टम्टा ने अल्मोड़ा में हुए समारोह में दस लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देकर इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 230 बीपीएल परिवारों को संयोजन दिए जाएंगे।

केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री टम्टा ने कहा कि तीन सालों के भीतर देश के पांच करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की इस पहल से जहां पर्यावरण स्वच्छ रहेगा वहीं महिलाओं को धुएं से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतिभा लोक कला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश लाल, चंद्रशेखर आर्या, नेहा पांडे आदि ने श्री टम्टा को गैराड़ गोलज्यू कलबिष्ट आरती का कलेंडर भेंट किया। जिसका छायांकन नेहा पांडे ने किया था। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंत्री अजीत कार्की ने किया। 

इंडेन ऑयल कारपोरेशन के सेल्स ऑफिसर चंदन कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने विचार रखे। 
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, उप जिलाधिकारी एनएस नगन्याल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अव्वल सिंह रावत, रमेश बहुगुणा, धर्मेंद्र बिष्ट, अरविंद बिष्ट, लता बोरा, लीला बोरा, मीरा भैसोड़ा, इंडेन गैस सर्विस के मैनेजर राजीव कुमार, धारानौला गैस सर्विस के आरसी पांडे, चंदन लाल टम्टा, गोविंद लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें