फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Tue, 09 Jan 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/द्वाराहाट/बागेश्वर।
विज्ञापन
टेंक निर्माण की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में बने ओवर हेड टैंक निर्माण में कथित अनियमितता की जांच नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने एशियन डवलपमेंट से वित्त पोषित ओवर हेड टैंक के निर्माण में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 17 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक राज्य की स्थायी राजधानी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थायी राजधानी के मामले में सरकार जन भावना से खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में प्रदेश सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है।

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और नौकरशाही से जनता परेशान है। पुतला फूंकने वालों में उक्रांद जिला उपाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गिरीश नाथ गोस्वामी, जिला महामंत्री शिवराज बनौला, नगर अध्यक्ष मोहित शाह, ब्लाक अध्यक्ष कुंदन कनवाल, गिरीश शाह, गिरीश पांडे, गणेश बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, गोपाल बनौला, गोपाल मेहता, ब्रह्मानंद डालाकोटी, उदय मेहरा, शैलेंद्र टम्टा, नवीन कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री दीपक पंत, दिवाकर जोशी, दिवान बनौला आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट में भी जुलूस निकाला और तहसील में धरना देकर जमकर नारेबाजी की, बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। तहसील में धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के पहलू हैं। लोकायुक्त गठन के मामले में सरकार मौन साधे हुए हैं। जबकि भाजपा ने इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में प्राथमिकता दी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई है। कार्यक्रम में युवा उक्रांद केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह खंपा, हेम रौतेला, नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह अधिकारी, यूएसएफ अध्यक्ष लक्की चौधरी, मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, गौरव भट्ट  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 बागेश्वर में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष मनोज आर्या के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर भी उंगली उठाई। ज्ञापन भेजने वालों में मो. वसीम, फिरोज खान, शुभम कुमार, सागर, विशन कुमार, बलराम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें