फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में यूपीएल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता

Mon, 30 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा मुंबई में आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप 16 के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले मुकाबले में चंद वॉरियर्स ने गढ़वाल राजपूत की टीमों को 37 रनों से हराया, जबकि पहाड़ी हमदम ने यूएससीजीएम की टीम को 10 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


चंद वॉरियर ने टॉस जीतकर आठ ओवर में पांच विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में गढ़वाल राजपूत की टीम 69 रनों पर सिमट गई। चंद वॉरियर के भुप्पी ने 31 रन बनाकर दो विकेट चटकाए। हमदम पहाड़ी ने टॉस जीतकर आठ ओवर में 93 रन बनाए। दीपक रतूड़ी ने 43 रनों की शानदार पारी खेली।

यूएससीजीएम की टीम आठ ओवर में सिर्फ 83 रनों पर सिमट गई। हमदम के कार्तिक बेस्ट बॉलर रहे। तीसरा मुकाबला लट्टेश्वर, खाटली गढ़वाल की टीमों के बीच हुआ। लट्टेश्वर ने आठ ओवर में नौ विकेट पर 71 रन बनाए। खाटली गढ़वाल ने छह विकेट खाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


लट्टेश्वर के विनोद ने दो विकेट लिए, जबकि कमलेश ने 32 रनों का योगदान किया। यूबीएम और गढ़वाल राइफल के बीच हुए मुकाबले में यूबीएम ने पहले खेलेते हुए आठ ओवर में 101 रन बनाए। गढ़वाल यूथ क्लब ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कौथिग संस्था के दिनेश बिष्ट ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें