फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र समेत दो लोगों को पुलिस ने चरस तस्करी में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी और लमगड़ा पुलिस ने बीए के छात्र समेत दो लोगों के पास से पांच किलो 16 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों को चरस तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोरनौला वन विभाग के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में स्कूटी संख्या यूके-04-वाई-7015 में नैनीताल जिले के गलनी निवासी पवनेश कुमार (26) और नैनीताल जिले के ही चमोली निवासी टीकम सिंह चिलवाल (19) बगैर हेल्मेट के सवार थे।
पुलिस के रोकने पर स्कूटी चालक डिग्गी से वाहन के कागजात निकालने लगा। इस बीच पुलिस की नजर डिग्गी में रखे थैले में पड़ गई। पुलिस ने थैले को चेक कर उसमें रखी चरस बरामद कर ली। पुलिस ने चरस के साथ दोनों के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चरस पांच किलो 16 ग्राम है। पूछताछ पर दोनों ने बताया है कि उन्होंने अपने गांव और जंगलों से चरस एकत्र की। जिसे वे हल्द्वानी बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पवनेश हल्द्वानी के एक होटल में कार्यरत है। जबकि टीकम पतलोड कॉलेज में बीए का छात्र है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी पीएन मीणा की ओर से तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एक हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुलिस टीम में लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एसआई मोहन सोन, एसआई गौरव जोशी, कांस्टेबल हरीश राठौर, नीरज शाही, राजेंद्र वर्मा, दीपक खनका शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें