फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईड़ा में 78 वर्षीय आमरण अनशनकारी राजेंद्र सिंह का स्वास्थ्य गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों का आमरण अनशन बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग से डॉ.कल्पना जोशी और योगेश भट्ट ने आमरण अनशन पर बैठे दोनों आंदोलनाकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

आमरण-अनशन पर बैठे 78 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग से कोई भी अधिकारी आमरण अनशनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा, जिससे आंदोलनकारियों में गुस्सा है।
विगत ढाई माह से पानी की समस्या से परेशान ईड़ा वासियों ने पूर्व में आंदोलन किया तो विभागीय अधिकारियों ने 15 दिन में समाधान करने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त करवा दिया। लेकिन आज तक समाधान नहीं किया। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार से आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया था।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह (78) और पुष्कर सिंह (40) दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वह लोग अनशन स्थगित नहीं करेंगे और ना ही विभागों के झूठे आश्वासनों का मानेंगे। कहा कि ग्रामीण ढाई महीने से पारंपरिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन का दिल नहीं पसीज रहा है। आंदोलन के समर्थन में भारी संख्या में वहां ग्रामीण भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें