अल्मोड़ा। पेटशाल के पास लकड़ी काटने की मशीन के चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। आननफानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल से मिली जानकारी के बुधवार सुबह पेटशाल निवासी जोगा राम और माधवानंद किसी के घर में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक दोनों मशीन की चपेट में आ गए। मशीन से जोगा राम के बाएं पैर के घुटने में चोट आ गई। जबकि माधवानंद के दाहिने पैर की तीन अंगुलियां कट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया। अस्पताल में जोगा राम के घुटने में चार टांके लगाए गए। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे गई। जबकि माधवानंद को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।