फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पानी के लिए तरसी 36 ग्राम पंचायतों की दो हजार की आबादी

Sun, 26 Oct 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रिची-थापला और बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजनाओं से ग्रामीणों को पानी न मिलने पर इलाके में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि रिची-थापला और बयेड़ी पंपिंग योजनाओं का निर्माण कार्य चार वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। इससे ग्राम हिडाम, बयेडी, मुसोली, पुनोली सहित 36 ग्राम पंचायतों को पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। अब तक इस योजना का केवल 40 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दो-तीन किमी दूर पैदल प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग ने पिछले दो माह में मात्र दो दिन ही पेयजल उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि जल निगम रानीखेत इकाई योजना का निर्माण कर रही है। कहा कि इस संबंध में पूर्व में किए गए आंदोलन और शिकायतों के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्द ही ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो 27 अक्तूबर से ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
कोट
ग्रामीणों से समस्या की सूचना मिली है। खामियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र पानी की व्यवस्था सुचारु की जाएगी। - हिमांशु वर्मा, र्ईई जलनिगम, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें