बारिश से जिले में कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। सोमेश्वर क्षेत्र में हुई बारिश से जैंचोली गांव में त्रिलोक राम पुत्र देव राम का चार कमरों का दो मंजिला मकान टूट गया। संयोग से घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे।
इधर अल्मोड़ा के शैल में दीवार क्षतिग्रस्त होने से न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल के कार्यालय और कक्षों को नुकसान हुआ है। सोमवार सायं सोमेश्वर क्षेत्र में तेज बारिश से जैंचोली गांव में त्रिलोक राम का चार कमरों का दोमंजिला मकान टूट गया। उस समय परिजन घर पर नहीं थे। मकान के मलबे में उनका सारा सामान दब गया।
त्रिलोक राम के चार सदस्यीय परिवार ने पड़ोसी के यहां शरण ले रखी है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, पटवारी रविमोहन बिष्ट, अवर अभियंता दीन दयाल पांडे ने मौका मुआजना किया।इधर बारिश से अल्मोड़ा के शैल में स्थित न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल भवन के पीछे की रास्ते की दीवार टूटने गई है।
दीवार के ध्वस्त होने से स्कूल के कार्यालय और कक्ष को नुकसानपहुंचा है। इस कारण पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है। स्कूल के प्रबंधक तारु तिवारी ने जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन अधिकारी को ज्ञापन देकर रास्ते की दीवार को दुरुस्त करवाने मांग की है।