फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट पुलिस ने पकड़ा एक लाख 26 हजार रुपये का गांजा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25.227 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ऑपरेशन नया सवेरा कार्यक्रम के तहत बीते रविवार को थाना सल्ट की एंटी ड्रग टास्क फोर्स और पुलिस ने कूपी तिराहे के निकट मरचूला के पास दिगंबर पुत्र धरम सिंह निवासी ग्राम बागई, जिला भरतपुर राजस्थान और भोला उर्फ रोहिताश पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम ओल, जिला मथुरा,यूपी के कब्जे से 25.227 किलो गांजा बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह लोग गांजा, गूलार गांव के आस-पास से खरीदकर लाए थे, लेकिन बेचने वाले का नाम उन्हें नहीं पता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। टीम में उपनिरीक्षक हेमा कार्की, कांस्टेबल सुरेंद्र, दिनेश पांडे, एसओजी के कांस्टेबल मनमोहन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें