फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबे समय से ठप रोडवेज की दो सेवाएं फिर से हुईं संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चालकों की कमी से लंबे समय से स्थगित उत्तराखंड परिवहन निगम की दो सेवाओं का संचालन फिर से शुरु हो गया है। वहीं होली के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। गंतव्य को जाने के लिए स्टेशनों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो में चालकों की कमी के कारण लंबे समय से एक बजे की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली और सायंकालीन पांच बजे की देहरादून सेवाओं का संचालन ठप था। होली पर्व पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के दृष्टिगत परिवहन निगम ने स्थगित दोनों सेवाओं का संचालन शनिवार से फिर से शुरू कर दिया है। इन सेवाओं के पुन: संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। इधर, होली के बाद घर आए लोगों के गंतव्य को लौटने का क्रम जारी है। काफी संख्या में यात्री राजस्थान, दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊं, देहरादून, मेरठ, यूपी समेत अन्य शहरों को रवाना हुए। ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। विभिन्न रूटों को जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर बस का इंतजार करना पड़ा।


उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी 14 सेवाओं का संचालन हुआ। दो सेवाएं स्थगित थीं, उनका भी संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। -विजय तिवारी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें