फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छत पर टहलने पहुंचे सेवानिवृत अधिकारी, सामने दो तेंदुए देख अटक गई सांस, शिकार होने से बाल-बाल बचे

Wed, 26 Apr 2023 01:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी सुबह करीब सात बजे छत पर टहलने निकले। छत पर पहुंचते ही उन्हें वहां दो तेंदुए नजर आए। उन्होंने परिजनों को छत पर तेंदुए होने की सूचना दी। यह सूचना आसपास के लोगों तक भी पहुंची तो वे मौके की तरफ दौड़े।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में तेंदुए की दहशत बढ़ती ही जा रही है। है। हालात यह हैं कि तेंदुए बेखौफ दिनदहाड़े घरों तक पहुंचने लगे हैं। मंगलवार की सुबह ढूंगाधारा मोहल्ले में एक मकान की छत में दो तेंदुए चढ़ गए जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मकान स्वामी और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए वहां से भागे तो सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मंगलवार को ढूंगाधारा निवासी सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी सुबह करीब सात बजे छत पर टहलने निकले। छत पर पहुंचते ही उन्हें वहां दो तेंदुए नजर आए। उन्होंने परिजनों को छत पर तेंदुए होने की सूचना दी। यह सूचना आसपास के लोगों तक भी पहुंची तो वे मौके की तरफ दौड़े।

सभी के शोर मचाने के बाद भी दोनों तेंदुए छत पर चहलकदमी करते रहे। काफी देर बाद वे वहां से भागे तो लोगों ने राहत की सांस ली। भवन स्वामी ने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुआ उनके घर की गली में घुस गया था। वहीं दिनदहाड़े तेंदुए के आबादी में पहुंचने से पूरे नगर क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


मजदूरों ने भी भागकर बचाई जान
नगर स्थित एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास सोमवार देर शाम काम से घर लौट रहे मजदूरों को बीच रास्ते पर तेंदुआ दिखा। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं नगर के धारानौला, मकेड़ी, ढूंगाधारा, जोशीखोला समेत कई मोहल्लों में लगातार तेंदुए नजर आ रहा है जिससे लोग डरे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

प्रभावित से बात कर जानकारी जुटाई जाएगी। टीम गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी। लोगों को भी सतर्कता दिखानी होगी। - मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें