फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से द्वाराहाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में नुकसान का सिलसिला जारी है। बारिश से रविवार की रात को क्षेत्र में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वाराहाट विकासखंड के मटेला गांव में रविवार की रात तेज बारिश के कारण नरराम पुत्र हर राम का दो मंजिले मकान की पीछे की छत टूट गई।
विज्ञापन


जबकि अल्मियां गांव निवासी तारा सिंह पुत्र हीरा सिंह के दो मंजिले मकान की पीछे की दीवार भी धराशायी हो गई। मकान की दीवारों में दरारें आने से खतरा उत्पन्न हो गया है। राजस्व निरीक्षण आशुतोष लोहनी ने दोनों स्थलों का मुआयना कर लिया है। ग्रामीणों ने प्रभावितों का मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें