तहसील के मजखाली क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में यहां राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि गत दिनों यहां मजखाली में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। मजखाली निवासी पुष्कर मेहता और मछलिया निवासी विपिन बेलवाल ने कहा है कि तीन दिन पूर्व तेजेंद्र रावत और उसके अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज भी की।
दूसरी तरफ तेजेंद्र रावत की ओर से दर्ज मुकदमे में पुष्कर मेहता और विपिन खर्कवाल पर भी मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तहसीलदार नितेश डांगर ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।