फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि दान देने वाली कौशल्या और रेवती सम्मानित

Thu, 06 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग भवन के लिए भूमि दान देने वाली कौशल्या देवी को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, बग्वालीपोखर क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक महेश नेगी ने पूर्व सैनिकों को देश का गौरव बताया और उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पूर्व सैनिक लीग भवन में कंप्यूटर खरीद के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषण की, यहां सैन्य आश्रित कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले सकेंगे। लीग भवन के लिए भूमि दान देने वाली कौशल्या देवी और रेवती देवी को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व विधायक महेश नेगी का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने तमाम तरह की समस्याएं उठाईं। पूर्व सैनिकों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। विधायक ने कहा कि पूर्व सैनिकों की हर समस्या का समाधान होगा। विधायक ने लीग भवन में कंप्यूटर खरीद के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सैनिकों ने उनका आभार जताया।

लीग भवन के लिए भूमि दान देने वाली कौशल्या देवी और रेवती देवी को विधायक महेश नेगी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लीग के अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह भरड़ा, महासचिव हरीश भंडारी, कैप्टन बहादुर सिंह, दौलत सिंह, ललित मोहन, जीवन परिहार, खड़क सिंह, विनोद अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें