फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72.20 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 03 Feb 2019 11:26 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
अवैध गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चौखुटिया के गांवों से तस्करी कर लाए जा रहे 72.20 किलो गांजे के साथ पुलिस ने घिंघारीखाल तिराहे पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा लखनऊ ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस टीम को शनिवार की रात करीब एक बजे चौखुटिया की तरफ से दो कारें आती दिखाई दीं। शक होने पर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 एफए 4647) और फोर्ड कार (यूपी 14 एजी 9880) को रोका और तलाशी ली।

दोनों कारों में 39.50 और 37.700 किलो गांजा पाया गया। गांजे को आठ कट्टों में भरा गया था। इस मामले में पुलिस ने मो. अकील और परवेश मिश्रा निवासी आजादनगर लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने गांजे को लखनऊ ले जाने की बात बताई। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। चौखुटिया और द्वाराहाट की पुलिस चौकियाें से गुजर कर ये तस्कर रानीखेत पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें